पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install App
पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव में शनिवार की रात मजदूर बलिंदर गुप्ता (42) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। मृतक की पत्नी ने रविवार की तड़के सुबह देखा कि पति का बिस्तर खाली पड़ा हुआ है। इसके बाद पिछले दरवाजे पर मृतक का शव झूलता हुआ पाया। यह देख मृतक की पत्नी रोने चिल्लाने लगी व अपने आसपास के पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पिपराटांड़ थाने को मामले की जानकारी दी ।
मृतक की पत्नी ने कहा कि कई महीनों से उनके पति घर पर थे। आजीविका के लिए वे रांची में मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इसी बीच लॉकडाउन होने की वजह से वे घर पर ही फंस गए थे। पैसे की किल्लत को लेकर वे कुछ दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक 10 वर्ष के बच्चों को छोड़कर चला गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।








पॉजिटिव - आज आपके स्वभाव में भरपूर उदारता और भावुकता रहेगी। साथ ही घर-परिवार के संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों और मित्रों से संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्म...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved