पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install App
धर्मशाला के साथ सटे खनियारा गांव में शुक्रवार देर रात आर्थिक तंगी से परेशान नेपाली मूल महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव घर के आंगन में ही पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला यहां पर एक किराए के मकान में रहती थी। उसका पति मनाली के पतलीकूहल में ढाबा चलाता था। लॉकडाउन के चलते यह काम बंद था और पिछले तीन माह से अधिक समय से वहीँ फंसा हुआ था। महिला के चार बच्चे हैं।
बच्चों को संबोधित कर लिखा गया है सुसाइड नोट
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय शीला देवी पत्नी कालू राम की तीन बेटियां और एक बेटा है। शीला का शव शनिवार सुबह पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को आंगन में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने आत्महत्या का कारण घर की मजबूरियों को बताया है। यह सुसाइड नोट बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे प्यारे बच्चों मुझसे गलती हो गई मुझे माफ़ करना। बेटियों अब आपको अपने भाई का ख्याल रखना होगा।
एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल भेजा गया है। महिला के बेटियों पिंकी, बबिता और डिंपल को तो मालूम है कि अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन 8 साल के बेटे देव को इसका जरा भी ज्ञान नहीं है कि उसको पुचकारने वाली मां की ममता अब उसे नहीं मिलने वाली। वो घर में टीवी पर कार्यक्रम देखने में व्यस्त था।
0
पॉजिटिव - आज आपके स्वभाव में भरपूर उदारता और भावुकता रहेगी। साथ ही घर-परिवार के संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों और मित्रों से संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्म...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved